संस्था का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना- जूही कोठारी
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर के 24वें पदग्रहण समारोह के अवसर पर सेवा और शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद एवं मेधावी छात्रा को डिजिटल टैबलेट भेंट किया गया। क्लब की अध्यक्ष जूही कोठारी की पहल पर इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी के कर-कमलों द्वारा पीडीसी आशा अग्रवाल की उपस्थिति में छात्राओं को टैबलेट में प्रदान किया गया। अध्यक्ष जूही कोठारी ने बताया कि इस सेवा परियोजना का उद्देश्य छात्रा को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तक उसकी पहुँच सुनिश्चित करना तथा उसकी शिक्षा को नई गति प्रदान करना है। यह डिजिटल टैबलेट उसके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते कदमों को सशक्त बनाने का एक छोटा एवं महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल, एडिटर शीतल सिंह, आईएसओ रुचि अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट डॉ प्रिया शर्मा सहित क्लब की समस्त पदाधिकारी एवं सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
