स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा श्रद्धांलुओं मे छाछ वितरण।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान वाराणसी महानगर महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने अध्यक्ष समिति सिंह के नेतृत्व में स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा विगत वर्षो से निकलने वाली काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव की स्वर्ण-रजत प्रतिमा की 72वीं शोभायात्रा का स्वागत कर श्रद्धांलुओं पर पुष्प वर्षा एवं छाछ आदि पेय पदार्थ का वितरण किया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने बताया कि पहली बार स्वर्णकार समाज की इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने दारानगर स्थित ज्वाला देवी मंदिर के समीप शोभायात्रा की स्वागत किया और बाबा की प्रतिमा की भव्य आरती किया तथा हजारों श्रद्धालुओं मे छाछ, पेय पदार्थ वितरण कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम मुख्य रूप से क्षमा सिंह, मीनाक्षी वर्मा, सुनंदा सेठ, रंजीता सेठ, सीमा सिंह, आशा सेठ, मीणा सेठ, संजय, सिंह, प्रताप सिंह आदि की विशेष योगदान रही।


