रोटरी क्लब वाराणसी ईस्ट द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
दिलीप केसरी की रिपोर्ट
वाराणसी। सिद्धगिरी बाग स्थिति आरम्भ हॉस्पिटल मे रोटरी क्लब वाराणसी ईस्ट के तत्वावधान मे शनिवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ स्वेता शरीन ने बताया कि गर्भवती महिलाओ को बच्चा पैदा होने से पहले एवं बाद मे महिलाओ को खुद के खान-पान विशेष ध्यान रखने कि जरूरत है ताकि माँ और शिशु दोनों स्वस्थ रहे। प्रोटीन और कैल्शियम कब और कैसे लेना चाहिए खाने-पीने मे क्या सावधानी बरतनी चाहिए की सलाह दी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ गरिमा सिंह ने शिशुओ कि देख-भाल कैसे करें उसके बारे मे माताओ को कई टिप्स एवं सुझाव दिए।
संचालन रोटेरियन संजय रस्तोगी ने किया। अंत मे रोटरी क्लब वारणसी ईस्ट के अध्यक्ष अभिषेक पाठक ने डॉ श्वेता शरीन एवं डॉ गरिमा सिंह को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव संगीता खुराना, प्रभाकर जायसवाल, डॉ पी के मुखर्जी, के के गुप्ता सहित बडी संख्या मे महिलाएं एवं रोटरी सदस्य उपस्थित थे।


