वाराणसीः स्टडी ग्राम कोचिंग इंस्टिट्यूट का हुआ भव्य शुभारंभ।
रिपोर्ट दिलीप केसरी
वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में स्टडी ग्राम कोचिंग इंस्टिट्यूट का भव्य शुभारंभ रविवार को राम रायपुर गेट, अकेला, भदोही रोड वाराणसी में संपन्न हुआ।
उद्घाटन के मुख्य अतिथि राहुल सिंह, संस्थापक संत अतुलानंद स्कूल रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं को विद्यालय द्वारा उत्कृष्ट तैयारी कराना है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, भाजपा महानगर संयोजक रत्नाकर सिंह, अनिल सिंह, आकांक्षा राय, अजय यादव, असलम अहमद, पायल श्रीवास्तव, डॉक्टर वैभव राय, डॉक्टर श्वेता राय, विकाश श्रीवास्तव सहित बडी संख्या मे छात्र एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।


