Kashi ka News. हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में "अनमोल नाट्य समारोह"।

 हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में "अनमोल नाट्य समारोह"।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अनमोल सेवा समिति द्वारा रविवार को श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड में "अनमोल नाट्य समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कला, संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। समारोह में कलाकारों ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक नाट्य प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कला समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को पहचान मिलती है तथा समाज में संवेदनशीलता, समानता और सकारात्मक सोच का विस्तार होता है। 

समारोह के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कृपानंद महाराज, विशिष्ट अतिथि अजित सिंह बघा, पंकज तिवारी, यूनिवर्सल वर्ड डांसर आशुतोष यादव, गायिका आशिका सिंह, आकाश दीप सिंह,आकाश सिंह, शुभम श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनिता तिवारी, धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष अरविंद कुमार चक्रवाल ने किया। सफल आयोजन के लिए अनमोल सेवा समिति ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, विद्यालय परिवार एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया। समापन सम्मान समारोह और राष्ट्रगान के साथ हुआ।