Kashi ka News. पार्षद विवेकचंद्र जायसवाल के नेतृत्व मे वृहद पौधारोपण।

 पार्षद विवेकचंद्र जायसवाल के नेतृत्व मे वृहद पौधारोपण।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार रविवार को जैतपुरा क्षेत्र के माँ बागेश्वरी देवी वार्ड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

पार्षद विवेक चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। पार्षद विवेक जायसवाल ने प्रकृति संरक्षण एवं वसुंधरा को हरितमयी बनाने के इस संकल्प हेतु सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपील किया कि वे केवल पौधा न लगाएं, बल्कि उनके संरक्षण और पोषण का उत्तरदायित्व भी स्वीकार करें। 

इस अवसर पर वीरेन्द, राजेश, काशीनाथ सहित उद्यान विभाग व स्वास्थ विभाग तथा अनेको गणमान्य लोग मौजूद रहे।