इनर व्हील क्लब ग्रेटर द्वारा जरूरतमंद महिलाओं में सिलाई मशीन का वितरण।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर का 24वाँ इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न हुआ। सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समारोह के दौरान तीन जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें भेंट की गईं। सिलाई मशीन का वितरण इनर व्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की अध्यक्ष जूही कोठारी एवम डिस्ट्रिक्ट 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके जीवन में आत्मनिर्भरता की नई राह खोलने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम में पीडीसी आशा अग्रवाल की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सचिव प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल, एडिटर शीतल सिंह, आईएसओ रुचि अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट डॉ प्रिया शर्मा, मनीषी बंसल, सुनीता प्रहलादका, सौम्या अग्रवाल सहित क्लब की अनेकों सदस्याएँ उपस्थित रहीं। समारोह सेवा, समर्पण और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ तथा समाज के प्रति इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर की प्रतिबद्धता को एक बार फिर सशक्त रूप सेवा प्रदर्शित किया।
