Kashi ka News. फूलपुर व्यापार मंडल के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।

 फूलपुर व्यापार मंडल के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। पिंडरा, फूलपुर व्यापार मंडल के तत्वावधान में रविवार को अनमोल हॉस्पिटल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ रंगनाथ दूबे एवं संगीता दूबे ने फीता काटकर किया। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कुल 29 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। फूलपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सपालू ने बताया कि व्यापार मंडल प्रत्येक वर्ष दो बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करता है। संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से भी इस पुनीत कार्य में आगे आने की अपील की। 

इस दौरान रक्तदाताओं और सहयोगियों का व्यापार मंडल की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य मुन्ना चौरसिया, रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, जेपी पटेल, राजकुमार गुप्ता (राजू), भरत जायसवाल, संजय कनौजिया, कमलेश गुप्ता, विक्की गोंड, जनार्दन चौरसिया, मनोज बगडू, ऋषभ अग्रहरि, चंद्रप्रकाश सेठ, सोनू गुप्ता, राहुल गुप्ता, शिवप्रसाद गुप्ता, सोनू सेठ, किशन जयसवाल गुप्ता, नन्हकू जायसवाल, संजय गुप्ता, विमलेश जायसवाल, अविनाश जायसवाल, दीपक बाबा, निक्की, सोनू सेठ, पिंटू विश्वकर्मा, शानू जायसवाल, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, अभिषेक अग्रहरी, चंद्र प्रकाश सेठ, संजय कनौजिया, रंजीत सिंह, नंदलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।