बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा की अभिषेक एवं हरियाली श्रृंगार
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर बाबा विश्वनाथ को सपरिवार काशीवासी झुले पर विराजमान कराने के पूर्व गुरुवार को महंत आवास पर बाबा की पंचबदन प्रतिमा का धेनुदुग्धम्: से अभिषेक कर हरियाली श्रृंगार किया गया।
इस अवसर पर मंदिर के महंत पं वाचस्पती तिवारी ने बताया शुक्रवार श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) पर बाबा की चल प्रतिमा का विश्वनाथ मंदिर में झुलनोत्सव किये जाने के पुर्व परंपरागत रुप से टेढ़ीनीम स्थित मंहत आवास पर अभिषेक एवं हरियाली श्रृंगार कर पुजन किया गया।
महंत ने बताया कि शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा पर सायंकाल बाबा की पंचबदन चल प्रतिमा का राजसी श्रृंगार के बाद सांयकाल टेढ़ीनीम से मंदिर ले जाया जाएगा और गर्भगृह में परंपरागत रुप से झुले पर विराजमान कराकर बाबा का झुलनोत्सव होगा। उन्होंने कहा कि श्रावण पूर्णिमा के पुर्व परंपरा के अनुसार टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास से भगवान शिव परिवार की चल प्रतिमा का ब्रह्ममुहूर्त में पं सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्वमें 11 वैदिक ब्राम्हणों द्वारा विशेष पुजन किया गया। सायंकाल बाबा की पंचबदन प्रतिमा का संजीव रत्न मिश्र ने राजसी श्रृंगार और हरियाली श्रृंगार किया।



