Kashi ka News. सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा "सार्थक ऐट 08 म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल" का आयोजन।

 सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा "सार्थक ऐट 08 म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल" का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य द्वारा प्रायोजित “सार्थक ऐट 08 म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल“ का रविवार को दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के सभागार में भव्य आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमे नृत्य, गायन एवं वादन आदि की प्रस्तुतियाँ से छात्राओं ने सभागार में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। तालियों के गड़गड़ाहट से सभा गुंजयमान रहा। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से आदेश कुमार, अरविंद कुमार, समीक्षा शर्मा, पलक कुमारी, स्मृति, प्रियंसी गुप्ता, सोमेश्वर नाथ सहित बडी संख्या मे अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।