Kashi ka News. 10 अगस्त को सक्का-ए-सकीना का मातम।

 10 अगस्त को सक्का-ए-सकीना का मातम।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

 वाराणसी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अर्दली बाज़ार स्थित उल्फ़त बीबी हाता में एजाज़ अब्बास एस एम जाफर के आवास पर सक्का-ए-सकीना का मातम 26 सफ़र 10 अगस्त, सोमवार को रात्रि 8 बजे से होगा। 

उक्त जानकारी देते हुए हसन मेहंदी कब्बन ने बताया कि मजलिस का आरम्भ तफ़सीर जौनपुरी के सोज़ख़ानी से होगा। पेशख़ानी प्रोफेसर अज़ीज़ हैदर साहब, शाद सीवानी, जैन बनारसी करेंगे। निजामत संचालन नबील हैदर करेंगे। मजलिस को हुज्जतुलइस्लाम आली जनाब मौलाना नदीम असगर साहब खिताब करेंगे। 

इसके बाद मजलिस मौला अब्बास का ताबूत व अलम निकलेगा जो मास्टर जहीर हुसैन के इमाम बारगाह में जाकर ख़त्म होगा। इस मौके पर मेंज़बान अंजुमन इमामिया, अंजुमन हुसैनिया, अंजुमन सदाये अब्बास के साथ साथ अंजुमन सिपाहे हुसैनी भनौली सादात, सुल्तानपुर नौहा मातम करेगी।