Kashi ka News सिगरा पुलिस द्वारा हत्या मे शामिल 2 बाल अपचारी सहित तीन दोस्त गिरफ्तार, मृतक का शव व चापड़ बरामद।
सिगरा पुलिस द्वारा हत्या मे शामिल 2 बाल अपचारी सहित तीन दोस्त गिरफ्तार, मृतक का शव व चापड़ बरामद।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में,अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 0369/2026, धारा- 3(5), 103(1), 238(a) भा0न्या0सं0-2023 व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सिगरा से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप पुत्र सुरेश बिन्द निवासी म0न0 डी 59/236 शिवपुरवा थाना सिगरा, उम्र करीब 21 वर्ष व 02 नफर बाल अपचारी क्रमशः गोलू कुमार (काल्पनिक नाम) निवासी शिवपुरवा, उम्र करीब 16 वर्ष एवं जलज (काल्पनिक नाम) निवासी (किराये का मकान) शिवपुरवा थाना सिगरा, वाराणसी, मूल निवासी राजग्राम पश्चिम बंगाल उम्र करीब 16 वर्ष को पहलवान वीर बाबा मंदिर के सामने रेलवे लाईन की बाऊण्ड्री के बगल से दिनांक 21अगस्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा, उ0नि0 भृगुपति त्रिपाठी चौ0प्र0 नगर निगम थाना सिगरा, उ0नि0 अंकित राय थाना सिगरा, उ0नि0 पार्थ तिवारी चौ0प्र0 काशी विद्यापीठ, उ0नि0 शिवम् चौ0प्र0 लल्लापुरा, उ0नि0 विकास सिंह चौ0प्र0 रोडवेज, उ0नि0 विवेक सिंह चौ0प्र0 सोनिया, उ0नि0 सुधीर कुमार अग्रहरी थाना सिगरा, हे0का0 मनोज राय थाना सिगरा, का0 संग्राम यादव थाना सिगरा, का0 राहुल कुमार थाना सिगरा के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस उपायुक्त जोन काशी द्वारा 25,000/-रू0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।


