हरिश्चन्द्र महाविद्यालय में संचालित इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। हरिश्चन्द्र पी.जी. कॉलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र - 48048 में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
इस संबंध में इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्यवक प्रोफेसर ओम शर्मा बताया कि स्नातक स्तर पर बी ए एवं बी.कॉम स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए.-इतिहास, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र (स्नातक व स्नातकोत्तर), एम.कॉम. व एम.एस-सी.-रसायन विज्ञान और विभिन्न विषयों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा (विधि के छात्रों के लिए) आदि पाठ्यक्रमों में दाखिले के अंतिम तिथि 31अगस्त 2026 है।
उन्होंने आगे बताया कि सत्र जुलाई 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। इग्नू में प्रवेश के उपरांत अध्ययन सामग्री विद्यार्थियों को मुफ्त उपलब्ध है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं और किसी भी अन्य जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र - 48048 हरिश्चंद्र महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।


