Kashi ka News. राजीव गांधी की जयंती पर 501 दीपों से युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

 राजीव गांधी की जयंती पर 501 दीपों से युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महानगर युवा कांग्रेस, वाराणसी द्वारा आशापुर चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर 501 दीप जलाकर राजीव गांधी जी के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान, उनके विचारों एवं देश के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष मयंक चौबे एवं प्रोफेसर विकास सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि “राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माण के ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करने की मजबूत नींव रखी। आज 501 दीपों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हम उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लेते हैं राजीव गांधी ने देश की युवा शक्ति पर भरोसा किया और युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिक भागीदारी का अवसर देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए।अध्यक्षता महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने की। 

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष मयंक चौबे, प्रोफेसर विकास सिंह, पियूष श्रीवास्तव, रोहित दुबे, बिपिन मेहता, उत्कर्ष पांडे, धीरज सोनकर, ओम शुक्ला, रामसुधार मिश्रा, अनुज यादव, पीयूष यादव, रौनक यादव, हिमांशु चौरसिया, मो शोएब, अंकित गुप्ता, मदन कन्नौजिया आदि लोग उपस्थिति रहे।