Kashi ka News. राणी सती दादी को 56 देशो से आए ड्राई फूड का लगेगा भोग।

 राणी सती दादी को 56 देशो से आए ड्राई फूड का लगेगा भोग।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। जय दादी नाम बैंक काशी ट्रस्ट परिवार की ओर से आगामी दादी मंगल मनोरथ कार्यक्रम के तहत भेलूपुर स्थित संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान के निवास पर समीक्षा बैठक आहूत की गई। संचालन संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान ने की। संस्था के संरक्षक आर के चौधरी व अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान ने संयुक्त रूप से बताया कि पहली बार दादी का मंगल पाठ हवाई जहाज में 20 सितंबर को होगी, 230 दादी भक्त काशी से 20 सितंबर2026 को सुबह हवाई जहाज से दिल्ली जाएंगे। सभी भक्त हवाई मार्ग में मंगल पाठ भजन सम्राट रजत शर्मा द्वारा सामूहिक मंगल पाठ पढ़ा जाएगा।

तत्पश्चात दिल्ली पहुंचकर वहां से बसों के द्वारा झुंझुनू स्थित रानी सती दादी धाम पहुंचेंगे वहां दादी महोत्सव मनाया जाएगा। विभिन्न उत्सव में दादी को 56 देशों, अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड व 6 महाद्वीपों से रसिया इंडोनेशिया से 56 भोग के रूप में देश के अलग-अलग हिस्सों से ड्राई फूड मंगा कर दादी को भोग लगेगा। यह अपने आप में ऐतिहासिक उत्सव होगा। भारत के 70 शहरों से भी प्रसाद मंगाकर दादी को भोग लगेगा 21 सितंबर को सभी भक्तों को खाटू जी, सालासर धाम का दर्शन प्राप्त होगा एवं 22 सितंबर को झुंझुनू में रानी सती दादी मंदिर के प्रांगण में दादी का मंगल पाठ एवं दादी के वैवाहिक कार्यक्रम के तहत पहली बार मायरा का उत्सव मनाया जाएगा। 

उत्सव में देवीका बाजोरिया, तेजस राणा एवं रजत शर्मा का आगमन होगा। कार्यक्रम सफल को बनाने के हेतु आर के चौधरी, प्रदीप तुलस्यान, सुनील नेमानी, संजय अग्रवाल अगु, विकास भाव सिंहका, संजय पंसारी, सुरेश तुलस्यान, महेश चौधरी, कृष्ण गोपाल तुलस्यान, श्रीमती मंजू तुलस्यान, मधु तुलस्यान, निर्मला नेमानी, उमा अग्रवाल, श्यामा भावसिंका, पूजा डोलिया, मीनू पंसारी आदि भक्तगण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण गोपाल तुलस्यान ने दिया।