बालाजी पैलेस काशी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। महमूरगंज स्थित बालाजी पैलेस काशी के परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बालाजी पैलेस के प्रबंध निदेशक संजय सिद्धांत लोहिया द्वारा समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों के उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर संजय सिद्धांत लोहिया ने पैलेस के सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश के प्रगति में प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने सभी नागरिक को से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में योगदान देने का आवाहन किया।
ध्वजारोहण समारोह कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के साथ हुआ।
समारोह में मुख्य रूप से बालाजी पैलेस काशी के समस्त विभागों के कर्मचारी एवं सहयोगी गण उपस्थित थे।

.jpg)







