Kashi ka News. मध्यमेश्वर स्थित दक्षिणेश्वर माँ काली का 96वाँ वार्षिकोत्सव संपन्न।

 मध्यमेश्वर स्थित दक्षिणेश्वर माँ काली का 96वाँ वार्षिकोत्सव संपन्न।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दारानगर रोड, मध्यमेश्वर मोहल्ला स्थित अति प्राचीन सिद्धपीठ श्री दक्षिणेश्वर काली माता का 96 वाँ वार्षिकात्सव पर संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी भगवती प्रसाद पांडे ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माँ काली का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को फूल मालाओं तथा विद्युत झालरों से सजावट किया गया। माता के विग्रह को सुगंधित फूलों से श्रृंगार एवं भोग लगाकर रात्रि मे महाआरती की गई। माता की पूजा, उपासना से शक्ति का संचार होता है, मां काली केवल क्षेत्र ही नहीं समस्त जगत का रक्षा करने वाली है, अपने भक्तों का कल्याण करने वाली है। 

 उन्होंने बताया कि गायक राकेश चौबे संगम टीम द्वारा जागरण मे संगीतमय एक से एक गीत, भजनों से श्रोतागण झूम उठे। हजारों में जुड़े श्रद्धालु और भक्तों में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी चलता रहा।