Kashi ka News. बाबा जी की फ्री पाठशाला में स्वतंत्रता दिवस एवं अखंड भारत दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

 बाबा जी की फ्री पाठशाला में स्वतंत्रता दिवस एवं अखंड भारत दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। बाबा जी की फ्री पाठशाला में 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस एवं अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं और देशभक्ति गीतों पर डाँस से सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में गेस्ट के रूप मे उत्तर प्रदेश ब्यूटी क्वीन एवं मर्यादा फाउण्डेशन की फाउंडर अंशु पाण्डेय 'अपराजिता', भजन गायिका रेखा पाण्डेय, निशु मिश्रा, योग प्रशिक्षक आलोक मिश्रा एवं जौनपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्वर्गीय विनय कुमार भाटिया के सुपुत्र विवेक भाटिया व उनकी धर्मपत्नी मानवी भाटिया सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पाठशाला के छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीत, प्रेरणादायक कविताएं एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।

इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों तथा भारत की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में पाठशाला की संरक्षिका राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका एवं काशी की प्रसिद्ध समाज सेविका आरती टंडन ने सभी अतिथियों, बच्चों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों में देशभक्ति, संस्कार और सामाजिक चेतना के बीज बचपन से ही रोपित करना बाबा जी की फ्री पाठशाला का प्रमुख उद्देश्य है। 

कार्यक्रम समापन पर बच्चे मिष्ठान, चिप्स, चॉकलेट, बिस्किट आदि पाकर बहुत प्रसन्न हुए। इसके साथ ही बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न कलाकृतियां तथा ड्राइंग एवं तिरंगा झंडा की सभी लोगों ने बहुत प्रशंसा की

कार्यक्रम का संचालन पाठशाला के संचालक राजीव टण्डन ने किया।