Kashi ka News. इनरव्हील ग्रेटर का 'रिश्तो की रेलगाड़ी' थीम पर तीजोत्सव समारोह।

 इनरव्हील ग्रेटर का 'रिश्तो की रेलगाड़ी' थीम पर तीजोत्सव समारोह।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। इनर व्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर द्वारा कैंटोंमेंट स्थित होटल सूर्या के सभागार में भव्य तीजोंत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि इनरव्हील की डिस्ट्रिक चैयरमैन मधु कमानी रही। क्लब के अध्यक्ष जूही कोठारी ने बताया कि आज के समारोह के थीम 'रिश्तो की रेलगाड़ी' थी। आज के समय मे रिश्तों और संबंधों मे खट्टे -मीठे अनुभव, नोक-झोंक एवं खिंचातानी को हम सभी ने नाटक, नृत्य व गीत के जरिए प्रस्तुत कर इन रिश्तों एवं संबंधों में मधुरता कायम रखने का एक सतत प्रयास मनोरंजन के माध्यम से जीवंत किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सभी महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों एवं सोलह श्रृंगार कर गीत, नृत्य तथा विभिन्न प्रकार के गेम खेलकर तीजोत्सव को धूमधाम से मनाया। सभी महिलाओं ने गिफ्ट के साथ ही लजीज व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष जूही कोठारी, सचिव प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल, एडिटर शीतल सिंह, आईएसओ रुचि अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, डॉक्टर प्रिया, रूपाली अग्रवाल, नेहा अरोड़ा, अनीता शाह, नूतन अग्रवाल, तूलिका अग्रवाल सहित क्लब की समस्त सदस्यताएं उपस्थित शामिल थी।