माँ पार्वती एवं भगवान शिव के विवाह देखकर भक्त हुए निहाल
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। जैतपुरा स्थित ज्वर हरेश्वर महादेव मन्दिर में चल रहे शिव पुराण कथा के तीसरे दिवस पर काशी के प्रख्यात कथा वाचक अवध किशोर दास महाराज (महंत राम जानकी मंदिर बुलानाला) ने बताया कि महर्षि नारद के वचन को शिरोधार्य करके मां पार्वती जी कठिन तप करके ही शिव जी को अपना पति परमेश्वर के रूप में वरदान मांग कर उन्होंने समाज के प्रत्येक नारी शक्ति को यह बताया कि संत कभी भी अपने भक्तों का हर प्रकार से मंगल भविष्य की कामना करते हैं।
विवाह प्रसंग के दृश्य को देखकर उपस्थित नर-नारी हर-हर महादेव एवं माता पार्वती संगे हर-हर महादेव शंभो के नारे से वहां का माहौल भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर डॉ अजय जायसवाल, जयशंकर गुप्ता, राजेश सेठ, बबलू, अभय स्वाभिमानी, छोटे लाल यादव, सुधा, माला जायसवाल, अन्नपूर्णा देवी, प्रकाश, आर्यन गुप्ता, शंभू पुजारी, विक्की गुप्ता आदि उपस्थित थे।


