Kashi ka News. अति प्राचीन श्री दैत्राबीर बाबा का भव्य वार्षिक श्रृंगार संपन्न।

 अति प्राचीन श्री दैत्राबीर बाबा का भव्य वार्षिक श्रृंगार संपन्न।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। मैदागिन क्षेत्र के गणेशगंज बड़ा स्थित अति प्राचीन श्री दैत्रावीर बाबा का रविवार को भव्य वार्षिक श्रृंगार एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर मंदिर के संचालक महेश जायसवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा के मंदिर परिसर एवं बाबा दैत्रावीर बाबा के प्रतिमा का गुलाब, बेला, चमेली आदि सुगंधित फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया तथा रात्रि में महाआरती के तत्पश्चात देशी घी से निर्मित चना की घुंघरी एवं सूजी का हलवा का प्रसाद स्वरूप सैकडों भक्तों में वितरण किया गया। मान्यता है कि अति प्राचीन दैत्रावीर बाबा इस पूरे क्षेत्र की डी बाबा के रूप में रक्षा करते है। 

इस अवसर पर महेश जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, अनंत जायसवाल, सीताराम जायसवाल, राजू गुप्ता, संतोष जायसवाल, अशोक जायसवाल सहित सैकड़ो भक्तगण उपस्थित थे।