Kashi ka News. बालाजी पैलेस मे समाजसेवी संजय लोहिया द्वारा शतचंडी पाठ का आयोजन

 बालाजी पैलेस मे समाजसेवी संजय लोहिया द्वारा शतचंडी पाठ का आयोजन

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। महमूरगंज स्थित बालाजी पैलेस परिसर मे रविवार को श्री शतचंडी पाठ का आयोजन संपन्न हुआ। 

संस्था के ट्रस्टी संजय सिद्धार्थ लोहिया सपत्नीक शतचंडी पाठ एवं पुजन मे शामिल हुए। इस अवसर पर संजय लोहिया ने बताया कि राष्ट्र की उन्नति तथा विश्व मानव कल्याण के लिए एक ओर परिसर में सप्तदिवसीय शिव महापुराण कथा पंडित श्रीकांत शर्मा बाल व्यास महाराज के मुखारविंद से हो रहा है तो वही दुसरी ओर परिसर मे मां आदिशक्ति की शतचंडी पाठ विद्वान 11 ब्राह्मणों द्वारा संपन्न हुआ है, मेरा सौभाग्य है कि शिव और शक्ति की आराधना आज काशी में मेरे परिसर में हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का एक ही उद्देश्य है की सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार मेरे सहयोग से होता रहे। बालाजी पैलेस मे ही शिवा सेवा संस्थान द्वारा 251 वैदिक ब्राह्मण द्वारा मूल पाठ, कथा तक चलता रहेगा। आखिरी दिन भव्य रुद्राभिषेक एवं श्रद्धालु जनों में प्रसाद वितरण होगा। वाराणसी से आनंद सिंह अन्ना की रिपोर्ट