Kashi ka News. लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरज पासी का मनाया गया जन्मदिन।

 लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरज पासी का मनाया गया जन्मदिन। 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। लाखन आर्मी के प्रदेश सचिव श्यामसुंदर पासी के नेतृत्व में लहरतारा, बौलिया क्षेत्र मे लाखन आर्मी के पदाधिकारीयों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरत पासी का केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर सैकडों बच्चों में तिरंगा झंडा वितरण किया गया। 



इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्यामसुंदर एवं वाराणसी मंडल अध्यक्ष रितेश पासी ने संयुक्त रूप से बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हम सभी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा उनके लंबी उम्र की कामना की। 


वही स्वतंत्रता दिवस के पूरे संध्या पर भारत की आन-बान-शान तिरंगा झंडे को आज हमारे संगठन की ओर से लहरतारा क्षेत्र के सैकडों बच्चों के बीच वितरण कर स्वतंत्रता दिवस को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए प्रेरित किया गया। 


इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सचिव श्यामसुंदर पासी, वाराणसी मंडल अध्यक्ष रितेश पासी, वाराणसी जिला प्रभारी संदीप सरोज, मंगल चौधरी, अजय पासी, वीरू सरोज, मुन्ना सरोज सहित क्षेत्र के सैकड़ो बच्चे उपस्थित थे।