मारवाड़ी समाज ने स्वतंत्रता दिवस के साथ मनाया रक्तदान दिवस।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। वाराणसी मारवाड़ी समाज की सभी शाखाओं ने 80वा स्वतंत्रता दिवस लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में बड़े धूमधाम से मनाया। संस्था के संरक्षक मण्डल उपाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल अध्यक्ष अनूप सराफ, प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल, श्रीनारायण खेमका, राम बूबना, यदुदेव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भारत माता के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रचलित के तत्पश्चात झंण्डोतोलन के तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
मारवाड़ी समाज ने बीएचयू ब्लड बैंक के डॉ आशुतोष सिंह, डॉरजनी गुप्ता अपनी टीम 10 लोगों के साथ एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के डॉ सत्येंद्र, संगीता, प्रियंका 6 लोगों की टीम के साथ संयुक्त रूप से रक्त दान शिविर लगाया।
रक्तदान शिविर में मारवाड़ी महिला संगठन मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी मारवाड़ी गंगा काशी अन्नपूर्णा वरुणा व विदिशा मारवाड़ी फाउंडेशन अरिंदम के सदस्यों ने 89 लोगों ने रक्त दान किया। रक्तदान ब्लड बैक डॉक्टर एवं उनकी टीम का सम्मान संस्था के प्रधानमंत्री पवनकुमार अग्रवाल ने अंगवस्त्र के साथ किया। रक्तदान करने वाले वीरों को प्रमाण पत्र के रूप में सर्टिफिकेट दिया। शिविर में सहयोग करने वाले राधा जालान प्रीति बाजोरिया, सुरेश तुलस्यान, निशांक शाह, आयुषी अग्रवाल, नीता गोयनका, नैना अग्रवाल सहित बडी संख्या में मारवाड़ी समाज की महिलाएं उपस्थित थी।


