कामरूप मठ मे पूर्णेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार व रुद्राभिषेक।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भगवान शिव के पवित्र माह सावन के चौथे व अंतिम सोमवार को दशाश्वमेध स्थित बंग समाज की प्राचीन सिद्ध पीठ कामरूप मठ परिसर में स्थापित श्री पूर्णेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आश्रम के पीठाधीश्वर महंत दंडी स्वामी शुद्धानंद तीर्थ महाराज ने बताया कि आज सावन के अंतिम सोमवार को भगवान पूर्णेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक आचार्य पं प्रशांत शर्मा के आचार्यात्व मे बटुको द्वारा संपन्न हुआ।
काशी मे बंग दंडी स्वामी का यह आश्रम स्थापित हुए 425 वर्ष से ज्यादा समय हुए तभी से परिसर में यह परंपरा चली आ रही है। आश्रम परिसर में वर्ष पर्यंत अनेकानेक धार्मिक अनुष्ठान, साधू भंडारा के साथ ही जनकल्याण के कार्यक्रम किए जाते हैं। जगत के मानव का कल्याण, विश्व में सनातन की स्थापना के साथ ही भारत विश्व गुरु बने पूर्णेश्वर महादेव से प्रार्थना की गई। रुद्राभिषेक के मुख्य जजमान गोविंद लाल गुप्ता परिवार सहित तथा आश्रम के साधू एवं समस्त बटुक उपस्थित रहे।


