Kashi ka News. काशी मे कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं प्रयागराज जोन प्रभारी वरुण चौधरी का जोरदार स्वागत।
काशी मे कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं प्रयागराज जोन प्रभारी वरुण चौधरी का जोरदार स्वागत।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं प्रयागराज जोन के प्रभारी वरुण चौधरी रविवार को अपने दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिह्न पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं गगनचुंबी नारे लगाकर वरुण चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
एयरपोर्ट से काशी की ओर प्रस्थान के दौरान अतुलानंद स्कूल, लहुराबीर चौराहा, मैदागिन चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भारी मौजूदगी और उत्साह से पूरे मार्ग पर स्वागत के दौरान कांग्रेस का माहौल दिखाई दिया। काशी पहुंचने के बाद वरुण चौधरी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, बाबा काल भैरव पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन के बाद संत शिरोमणि गुरु रविदास के मंदिर सिर गोवर्धन पहुंचकर दर्शन-पूजन किया तथा संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने लंका गेट स्थित बीएचयू मुख्य द्वार पर छात्रों से मुलाक़ात कर संवाद किया।
स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, फ़साहत हुसैन बाबू, राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, वकील अंसारी, अरुण सोनी, रमजान अली, मयंक चौबे, संतोष चौरसिया, ओमप्रकाश ओझा, मनीष मोरोलिया, विशाल सिंह, ऋषभ पांडेय, चंचल शर्मा, हसन मेहदी कब्बन सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
.jpg)

