हजारों शिव भक्तों ने ग्रहण किया फलहार, चाय व पानी।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। मारवाड़ी समाज वाराणसी द्वारा सावन मास के अन्तिम सोमवार के पावन अवसर पर प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक बांसफाटक स्थित जालान की दुकान के समीप हजारो शिव भक्तों मे फलहार कूटू, आलू की पकौड़ी, आलू दम एवं चाय, पानी का वितरण प्रसाद स्वरुप किया गया।
भक्तों का अपार जन समुह प्रसाद लेने के लिए कतार बद्ध रहा। संस्था के प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, मनमोहन लोहिया, हेमदेव अग्रवाल, विकाश अग्रवाल, मोहित बाजोरिया, ईशाक शाह, राजीव अग्रवाल, अंकुर खेमका, दीपक गोयल, आयुष मुरारका, निधीदेव अग्रवाल, रघुदेव अग्रवाल, किशन क्षुनक्षुनवाला आदि ने शिविर मे सेवा कार्य किया।


