पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया संगठन द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह श्रृगेरी मठ, महमूरगंज में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक कुमार के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान किया और देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेष रूप से महिला पदाधिकारियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, सभी बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि एकता, संगठन, संघर्ष और न्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए। आज के समय में सोशल मीडिया का महत्व काफी बढ़ गया है। संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। सभी पदाधिकारियों से संगठन के कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारीयों को रास्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिवद्वय गौतम यादव, विवेक सिंहा ने किया।
.jpg)

