समाजसेवियों द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। विगत दिनों पढ़ने वाले पावन पर्व को देखते हुए ग्रामसभा बिंदा के समाजसेवियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। समाजसेवियों ने बताया कि वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग के ग्रामसभा बिंदा चौराहे तक सडको पर फैले झाड़ियां एवं कीचड आदि गंदगी की साफ-सफाई की गई ताकि पानी निकासी की व्यवस्था सही रहे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना ना उठाना पडे।
इन सडको तक फैली झाड़ियां तथा गंदगी से मार्ग मे आने-जाने वालों आये दिन दुर्घटनाग्रत हो रहे थे। हम लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया गया।
अभियान में एडवोकेट कृष्ण कुमार चौहान, एडवोकेट सुनील चौहान, संतोष पाल, काशी नरेश चौहान, सुनील यादव, पंचायत सदस्य सिकंदर अली, राजू यादव, राजन यादव, रुस्तम शेख, हुसैन अली, चंदू प्रजापति, अजय प्रजापति आदि लोग शामिल थे।


