Kashi ka News. प्राचीन त्रिलोचन महादेव मंदिर मे उमड़ा भक्तो का सैलाब,पूर्व सैनिक द्वारा विशाल भंडारा।

 प्राचीन त्रिलोचन महादेव मंदिर मे उमड़ा भक्तो का सैलाब,पूर्व सैनिक द्वारा विशाल भंडारा।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। सावन के पवित्र महीने में सोमवार और नाग पंचमी के विशेष संयोग पर त्रिलोचन महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचे। नाग पंचमी पर मंदिर के पास सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल ग्राम सभा छतारी निवासी एवं पूर्व सैनिक नवीन सिंह द्वारा पिछले सात वर्षों से लगातार कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे का विशाल भंडारा मे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

पूर्व सैनिक नवीन सिंह सहयोगियों के साथ विगत वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था कर रहे हैं। इस मौके पर नवी सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सेना में तैनाती के दौरान उन्होंने अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़े-बड़े भंडारों का आयोजन देखा था। वहीं से उनके मन में अपने क्षेत्र में भी इसी तरह सेवा करने का विचार आया। अपने सहयोगियों के साथ त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास 24 घंटे का भंडारा शुरू किया, जो लगातार सात वर्षों से जारी है। आयोजकों के पिछले वर्ष करीब 40 से 45 हजार श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया था। इस वर्ष भी सावन के दौरान बड़ी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण भंडारा लगातार जारी है। नवीन सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और सेवा की भावना मजबूत होती है। बिना किसी भेदभाव के श्रद्धालुओं को भोजन कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग स्वयंसेवा में भी जुटे हुए हैं। 

मंदिर के व्यवस्थापक रविशंकर गिरी ने बताया कि त्रिलोचन महादेव मंदिर का उल्लेख काशी खंड एवं स्कंद पुराण में वर्णन किया गया है। सावन के सोमवार तथा नाग पंचमी के पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते है। प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का विशेष इंतजाम रहता है। भंडारा मे सोनम कंस्ट्रक्शन के ओनर नवीन सिंह, रोहित सिंह, अभिषेक सिंह रघुवंशी, नीरज सेठ, आशु सिंह, चन्द्रेश्वर सिंह, अभिषेक सिंह, मनीष सिंह सहित सैकड़ों लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।