Kashi ka News. भाविप द्वारा 'भारत को जानो' प्रतियोगिता का आयोजन।

 भाविप द्वारा 'भारत को जानो' प्रतियोगिता का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रांत, नीलकण्ठ शाखा द्वारा अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता का चार प्रमुख बालिका विद्यालयों बिपिन बिहारी चक्रवर्ती बालिका इण्टर कालेज रामापुरा, कन्या कुमारी विद्या मन्दिर बालिका इण्टर कालेज लक्सा, रानी मुरार कुमारी बालिका इण्टर कालेज भोजूवीर तथा सुधाकर महिला इण्टर कालेज पाण्डेयपुर में राष्ट्रीय संकल्प बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कराया। जिसमें बेटियों को भारत, भारतीय धर्म एवं संस्कृति के साथ साथ इतिहास, राजनीति, संविधान, भूगोल व अर्थ व्यवस्था, साहित्य, खेलकूद, विविध, सामयिक घटनाक्रम आदि को जानने-समझने का मौका मिला। 

यह प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग कक्षा छः से आठ एवं वरिष्ठ वर्ग कक्षा नौ से बारह के मध्य हुआ। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय प्रकल्प के तहत पीतमपुरा, दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से आए प्रश्नों के आधार पर शाखा स्तर पर हुआ। प्रतियोगिता के साथ साथ छात्रों व गुरुजनों में प्रगाढ़ प्रेम के उद्देश्य से भारत विकास परिषद् का राष्ट्रीय प्रकल्प गुरु वंदन, छात्र अभिनन्दन भी चारों विद्यालय में हुआ। 

कार्यक्रम में प्रान्तीय गतिविधि संयोजक संस्कार कमलेश सिंह, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव, कमल कुमार सिंह, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, गतिविधि सह-संयोजक संस्कार के प्रदीप श्रीवास्तव, अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, मानद सदस्य विष्णु दयाल सेठ, उमा शंकर जायसवाल, निशान्त सिंह, डॉ अशोक गुप्ता, रंजना गुप्ता आदि शाखा सदस्यों का विशेष योगदान रहा।