प्रहलाद घाट मे ट्रेंडोरा इंडिया ट्रेडिंग स्टोर का हुआ भव्य उद्घाटन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। राजघाट रोड स्थित प्रहलाद घाट क्षेत्र मे विभिन्न आइटमों का एकमात्र नवीन प्रतिष्ठान ट्रेंडोरा इंडिया ट्रेडिंग स्टोर का भव्य उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालू' के कर-कमलो द्वारा किया गया। आचार्य पंडित देवनारायण के द्वारा में गणेश पूजन किया गया। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर राजेश जायसवाल एवं राधिका जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारे इस नए स्टोर में बच्चों के खिलौने, महिलाओं के लिए साड़ी एवं कॉस्मेटिक आइटम, ड्राई फ्रूट, लेटेस्ट गिफ्ट आइटम, गोल्ड एवं सिल्वर के आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ सीजनली आइटम किफायती मूल्य पर उपलब्ध है। मेरा सभी काशीवासियों से अनुरोध है कि एक बार हमारे स्टोर में अवश्य आकर सेवा का मौका दें।
इस अवसर पर राजेश जायसवाल, राधिका जायसवाल, गौरव जायसवाल, राजवीर जायसवाल, शिवांशु जायसवाल, रितिक, आयुष, पियूष, निधी जायसवाल, अनुष्का आदि जायसवाल परिवार ने सभी आये अतिथियों का स्वागत किया।


