Kashi ka News. कांग्रेसजनों ने शहीद विशाल पांडे की बहनों से बंधवाई राखी।

 कांग्रेसजनों ने शहीद विशाल पांडे की बहनों से बंधवाई राखी।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले काशी के वीर सपूत शहीद विशाल पाण्डेय के हुकुलगंज स्थित आवास पर कांग्रेसजनों ने पहुंचकर उनकी बहनों से राखी बंधवाई और शहीद विशाल पाण्डेय के बलिदान को स्मरण करते हुए कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर शहीद परिवार के साथ सदैव खड़े रहने का संकल्प दोहराया। 

प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री/पूर्व विधायक अजय राय के काशी से बाहर होने के कारण उनके निर्देश पर कांग्रेसजन शहीद विशाल पाण्डेय के घर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वीडियो कॉल के माध्यम से शहीद विशाल पाण्डेय की बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। 

इस मौके पर राघवेंद्र चौबे ने कहा कि शहीद विशाल पाण्डेय की बहनों के भाई की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन लगातार पूरी कांग्रेस पार्टी शहीद विशाल पाण्डेय के परिजनों और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस परिवार उनके हर सुख-दुःख में परिवार के सदस्य की तरह उनके साथ रहेगा और हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा। 

रक्षा सूत्र बँधवाने वालो में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, शांतनु राय, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, मयंक चौबे, विनीत, कृष्णकांत आदि लोग थे।