Kashi ka News. मलिन बस्ती के बच्चों के बीच काशी फिल्म संस्था ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।

 मलिन बस्ती के बच्चों के बीच काशी फिल्म संस्था ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशी फिल्म संस्था द्वारा मलिन बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं कलाकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और सामाजिक सरोकार की भावना देखने को मिली।


इस अवसर पर काशी फिल्म संस्था के अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल झंडारोहण और समारोह मनाने का दिन नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटने और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर है। हमारी संस्था का प्रयास है कि समाज के जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के चेहरों पर भी खुशी लाई जाए और उन्हें यह एहसास कराया जाए कि वे भी हमारे समाज और देश का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आने वाले समय में काशी फिल्म संस्था ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सिंगर एवं अभिनेता विनय पांडेय ‘सानू’ रहे। उन्होंने बच्चों एवं संस्था के सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ऐसे सामाजिक आयोजनों की सराहना की।

इस अवसर पर काशी फिल्म संस्था के अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष भरत गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष जायसवाल, अनुज मौर्य, सोनू सोनकर, तुषार केसरवानी, सुनील रॉक सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।