Kashi ka News. जंसा पुलिस ने गुमशुदा युवती को बरामद कर पति एवं परिजनों को सुपुर्द किया।

 जंसा पुलिस ने गुमशुदा युवती को बरामद कर पति एवं परिजनों को सुपुर्द किया।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। वर्ष 2024 से गुमशुदा युवती की सकुशल बरामदगी के संबंध में थाना जंसा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 18-8-26 को थाना जंसा पुलिस द्वारा गुमशुदगी संख्या 15/2024 से संबंधित गुमशुदा युवती, उम्र करीब 22 वर्ष, को मुखबिर की सूचना के आधार पर उसके पति के साथ सकुशल बरामद किया गया। 

उल्लेखनीय है कि गुमशुदा युवती की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष जंसा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लगातार तलाश, पताररसी एवं सुरागरसी की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया, सर्विलांस एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की सहायता से किए जा रहे प्रयासों के क्रम में मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर उ0नि0 अखिलेश सोनकर मय पुलिस बल द्वारा गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि वह उक्त युवक से प्रेम करती थी तथा दोनों बालिग हैं। दिनांक 30.6.24 को दोनों साथ में पुणे चले गए थे, जहां दोनों ने मंदिर में विवाह किया तथा बाद में कोर्ट मैरिज भी की। वर्तमान में दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं। युवती द्वारा बताया गया कि उसे बाद में जानकारी हुई कि उसके परिजनों द्वारा थाना जंसा पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है तथा वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। उक्त प्रकरण में दोनों पक्षों की सहमति एवं युवती की इच्छा के अनुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर युवती को उसके पति एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष जंसा, उ0नि0 अखिलेश सोनकर, थाना जंसा, म0उ0नि0 नेहा सिंह, थाना जंसा, म0का0 नीतू, थाना जंसा शामिल रहे।