Kashi ka News. सर्व वैश्य समाज जलाभिषेक समिती द्वारा बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक।

 सर्व वैश्य समाज जलाभिषेक समिति द्वारा बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

 वाराणसी। सावन मास मे बुधवार को सर्व वैश्य समाज समिति के तत्वाधान में बाबा विश्वनाथ का सामूहिक जलाभिषेक किया गया। मारवाड़ी समाज भवन लक्सा से 5100 कलश में गंगा, जमुना, सरस्वती, सरजू, ऋषिकेश एवं प्रयागराज संगम सहित अनेक पावन नदियों के जल, गाय के दूध, पंचामृत, गन्ने का रस, बेलपत्र व मदार माला, कमल फूल रक्खे गये तत्पश्चात ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों से विधि विधान से पुजा कर राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, महामंत्री दीपक बजाज ने भक्तों को कलश देकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा मे आगे भगवान गणेश, हनुमान व मां काली का स्वरूप, बैंड बाजा, डमरू वादको का दल, पीछे नंदी पर भगवान शंकर व माता पार्वती के प्रतिरूप विराजमान थे। शंख वादन करती हुई महिलाओं के पीछे समाज की महिलाएं सिर पर कलश धारण किए तथा डीजे पर भक्ति धुन पर भक्तजन नाचते-गाते चल रहे थे। 

शोभायात्रा में शामिल भक्तजनों पर गिरजाघर, गोदौलिया, बांसफाटक चौक पर अनेक व्यापारी समूहों, सामाजिक संस्थाओं एवं नगर के अनेक संगठनों द्वारा शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा बाबा विश्वनाथ के मंदिर पर पहुंची और सभी श्रद्धालुओं ने बाबा का अभिषेक किया। शंकरचार्य चौक पंडाल में संस्था के अध्यक्ष आर के चौधरी व महामंत्री दीपक कुमार बजाज ने मुख्य अतिथि रवींद्र जायसवाल राज्यमंत्री का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।पीएम मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम को चरितार्थ करते राज्यमंत्री ने कॉरिडोर में रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया तथा सभी श्रद्धालुओं में बेल, रुद्राक्ष, सिंदुर, पीपल, आम, अमरूद, अशोक आदि के अनेक फलदार, छायादार पौधे वितरण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम नमस्तुभ्यम् का शुभारंभ राज्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कलाकारो द्वारा महाकाल की भस्म आरती की मनभावन प्रस्तुति के बाद भजन संध्या मे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक शेखर जायसवाल द्वारा गणेश वंदना, शिव भजनों की प्रस्तुति दी। अंत मे भंडारे मे सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किये। 

शोभायात्रा मे मुख्य मे सर्वेश अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, संयोजक गोविंद केजरीवाल, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, प्रदीप तुलस्यान, अनूप सर्राफ, पवन अग्रवाल, कवींद्र जायसवाल, पुरुषोत्तम जालान, पंकज अग्रवाल, अशोक जायसवाल, अनुज डीडवानिया, श्रीनारायण खेमका, रजनीश कनौजिया सत्यनारायण सेठ, विपिन अग्रवाल, अरविंद जायसवाल, दीपक अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल, मनोज जायसवाल, अनिल जायसवाल, मनोज बजाज, गौरव जायसवाल, अनूप केशरवानी, कन्हैया गुप्ता, अरविंद केशरी, संतोष गुप्ता, सुजीत गुप्ता, श्याम सुंदर बजाज, आलोक अग्रवाल, महेश चौधरी, कृष्ण कुमार काबरा, विजय जायसवाल, हेमदेव अग्रवाल, राकेश जायसवाल सहित नगर के मारवाड़ी व वैश्य समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।