आर्य समाज लल्लापुरा के पदाधिकारीयों का चुनाव संपन्न।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। आर्य समाज लल्लापुरा की साधारण सभा की रविवार को लल्लापुरा में एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे सत्र 2026-27 के लिए चुनाव अधिकारी संजय सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी, अंतरंग सदस्य एवं अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि की घोषणा की।
निर्वाचित पदाधिकारीयों में प्रधान पद पर सीए विष्णु प्रसाद आर्य, वरिष्ठ उप प्रधान गोपाल आर्य, ओम प्रकाश आर्य, मंत्री अखिलेश आर्य, उप मंत्री प्रवीण आर्य, सत्यार्थ आर्य, प्रचार मंत्री सुधीर आर्य, कोषाध्यक्ष आकाश आर्य, पुस्तकाध्यक्ष राजकुमार आर्य, आर्य वीर दल अधिष्ठाता भोला नाथ आर्य तथा
अंतरंग सदस्यों में ज्ञान रतन आर्य, रमेश चन्द्र आर्य, रवि प्रकाश आर्य, राजेन्द्र कुमार आर्य, विजय कुमार आर्य, नन्द लाल आर्य, स्नेह दीप आर्य, सूर्य प्रसाद आर्य एवं आर्य उप -प्रतिनिधि सभा वाराणसी के लिए रवि प्रकाश आर्य, भोला नाथ आर्य, राजकुमार आर्य और आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ के लिए अखिलेश आर्य, रवि प्रकाश आर्य व आय व्यय निरीक्षक ज्ञान रतन आर्य घोषित किए गए।
.jpg)

