Kashi ka News. डॉ नागेंद्र प्रताप सिंह वाराणसी के नए सीएमओ बनाये गए।

 डॉ नागेंद्र प्रताप सिंह वाराणसी के नए सीएमओ बनाये गए।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मिर्जापुर मंडल के डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह को वाराणसी का नया सीएमओ बनाया गया है। डॉ एनपी सिंह पूर्व में वाराणसी नगर निगम के साथ नगर स्वास्थय अधिकारी का लंबे समय तक पदभार संभाल चुके हैं। वहीं मौजूदा सीएमओ डॉ मुकेश कुमार की नयी तैनाती का इस शासनदेश में कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने 2 जून 2026 को ही वाराणसी के सीएमओ पद को संभाला था। 

शासन स्तर से वाराणसी के सीएमओ डॉ मुकेश कुमार को पदमुक्त कर दिया गया। उनके स्थान पर वाराणसी में कई वर्षों तक नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी रहे डॉ एनपी सिंह को वाराणसी का सीएमओ बनाया गया है। डॉ एनपी सिंह को सख्त अधिकारी माना जाता है। इसके अलावा उनके समय में नगर निगम की स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम मिला था। डॉ एनपी सिंह कोरोना काल में वाराणसी में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात थे। इसी दौरान ततकालीन सीएमओ डॉ वीबी सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद डॉ एनपी सिंह को कार्यकारी सीएमओ बनाया गया था। ताकि आपदा के दौर में स्वास्थ्य सुविधाओं पर कोई असर न पड़े। 

डॉ एन पी सिंह वाराणसी के प्रशासनिक और उद्यमियों के क्लब बनारस क्लब के लगातार पांच साल सचिव रहे। उन्होंने क्लब में सर्वाधिक मत पाने का रिकार्ड भी बनाया। उनका पैनल हमेशा क्लब में अपने सर्वाधिक प्रत्याशियों को जितवाता रहा।