फाइन आर्टिस्ट किशोर कपूर द्वारा बाबा विश्वनाथ की कलाकृति मंदिर को भेंट।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। राष्ट्रपति पदक प्राप्त काशी के प्रसिद्ध समाजसेवी तिलक राज कपूर के पुत्र किशोर कपूर 'शिवजी' फाइन आर्टिस्ट द्वारा बनाए गए बाबा विश्वनाथ के कलाकृति का सोमवार को विधीवत पुजन कर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन को भेंट किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी तिलक राज कपूर ने बताया कि मेरे पुत्र किशोर कपूर को गुजरात में फाइन आर्ट के क्षेत्र में "कोहिनूर" की उपाधि मिल चुकी है। गुजरात में किशोर कपूर एंड शिवजी भाई मोढकाडिया फाइन आर्ट एवं विजुअल डिजाइन में लगातार 100 दिन के परिश्रम से चार्ट पेपर पर बाबा विश्वनाथ की कलाकृति तैयार की गई है। आज काशी विश्वनाथ धाम में कलाकृति का विधिवत पूजन कर मंदिर प्रशासन के अधिकारियों को भेंट किया गया है। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने किशोर कपूर "कोहिनूर" द्वारा बनाई गई बाबा की कलाकृति की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से किशोर कपूर, माला रानी, रश्मि, रजनी कपूर, नीता आनंद, गरिमा सिंह, आकाश साहनी, सुरेश चौधरी, श्याम मोहन श्रीवास्तव, नरेंद्र कपूर आदि लोग मौजूद थे।


