Kashi ka News. लोटस एकेडमी मे 'फ्रीडम टू एक्सीलेंस' थीम पर मना स्वतंत्रता दिवस समारोह।

 लोटस एकेडमी मे 'फ्रीडम टू एक्सीलेंस' थीम पर मना स्वतंत्रता दिवस समारोह। 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। लोटस एकेडमी में 'फ्रीडम टू एक्सीलेंस' थीम पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बड़े ही हर्षोल्लास व देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात कीर्ति वर्मा एवं उन्नति गुप्ता द्वारा गणेश वंदना से हुई जिसके बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। 

छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से राम निकुंज साहू, उमर हमज़ा, तनिष्का जयसवाल, उद्भव जायसवाल, त्रिशव यादव, रुद्रश्री, गर्विक सोनी, अरना यादव, अमर्या जायसवाल, अनन्या जयसवाल, मो अदनान, यश यादव, अव्यान खन्ना, सुमित, गोविंद, सार्थक यादव, वैभव गुप्ता, ज़यान यूसुफ, संस्कृति, रिया मोजिफ़ा, याशिका, अनिकेत, आर्यन, काव्या, आरोही, संभावना, उमर, उज्जवल, शिवांश दूबे आदि बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। 

संचालन बुशरा फ़ातिमा व कनीज़ फ़ातमा ने किया।संयोजन रजनी खन्ना, श्रुति यादव, श्रेया यादव, तनीषा वर्मा, शेफाली त्रिपाठी, श्वेता दुबे, रोज़ी, लाइबा, प्राची, अर्चना द्वारा किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी की “एक पेड़ माँ के नाम” मुहिम के तहत विद्यालय द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से 80 औषधीय पौधों का वितरण किया गया। प्रधानाचार्या नेहा कक्कड़, निदेशक सिद्धार्थ जायसवाल एवं अध्यक्ष राम चंद्र जायसवाल ने समस्त शिक्षकगण, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी एवं उत्कृष्टता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के संकल्प के साथ किया गया।