संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा महारुद्राभिषेक का आयोजन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। वाराणसी के संयुक्त व्यापार मंडलों के तत्वावधान में तथा महानगर उद्योग व्यापार समिति के मानद सदस्य सनी जोहर के संजोयत्व मे सावन की द्वितीय सोमवार को पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस सभागार में भगवान शिव का महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सनी जोहर ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष सावन माह मे भगवान महादेव का महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें महानगर उद्योग व्यापार मंडल, लहुरावीर व्यापार मंडल, दशाश्वमेध व्यापार मंडल एवं कबीर रोड व्यापार मंडल सहित कई व्यापार मंडलोंं के अलावा व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी एवं व्यापारी नेतागण शामिल होकर बाबा का अभिषेक किया तथा राष्ट्र के विकास व सभी व्यापारीयों के व्यापार की उन्नति के लिए महादेव से प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा, अध्यक्ष अशोक जायसवाल, रजनीश कनौजिया, अध्यक्ष कृति प्रकाश पांडे, महामंत्री सनी जोहर, सरिता सिंह, सोहनलाल चौरसिया, प्रमोद अग्रहरी समेत बडी संख्या मे लोग शामिल थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें