Kashi ka News. स्वर्णकार भारती महिला प्रकोष्ठ ने किया शिवभक्तों में फलाहार वितरण।

 स्वर्णकार भारती महिला प्रकोष्ठ ने किया शिवभक्तों में फलाहार वितरण।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान वाराणसी महानगर, जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ कीटीम द्वारा चौक स्थित गोविंदपुरा मोड़ पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु आए लाखों सी भक्तों के लिए निःशुल्क फलाहार एवं शीतल का वितरण किया गया। 

संस्थान के चेयरमैन रवि सर्राफ, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बेबी सेठ एवं महानगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन मास के सभी सोमवारों पर काशी के विश्वनाथ धाम में बाबा के दर्शन हेतु आए लाखों कांवरियों, शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं मे प्रातः काल से ही फलाहार वितरण द्वारा सेवा कार्य किया गया। संस्था द्वारा निरंतर समाज हित व समाज सेवा का आगे भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से किए जाते रहेंगे। 

सेवा कार्य में मुख्य रूप से संस्था के चेयरमैन रवि सर्राफ, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बेबी सेठ, महानगर अध्यक्ष सुनीति सिंह, विष्णु दयाल सेठ कमल कुमार सिंह, मिडिया प्रभारी वंशिका सेठ, आनंद सिंह, संजय सिंह, प्रेमा सेठ, आरती सेठ, मीनाक्षी वर्मा, रंजीता सेठ, प्रार्थना सेठ आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।