Kashi ka News. सर्राफा व्यवसायों द्वारा कावड़ियां सेवा शिविर का आयोजन।

 सर्राफा व्यवसायों द्वारा कावड़ियां सेवा शिविर का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। बाबा भोलेनाथ के पवित्र श्रावण माह के अंतिम सोमवार को सर्राफा/स्वर्णकार व्यवसायियों की ओर से चौक क्षेत्र में गोविन्द पुरा मोड़ पर बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शनार्थ काशी में आये हजारों कांवरियों एवं शिवभक्त को फलाहार, चाय एवं पानी का बोतल वितरण किया गया।

शिविर का आयोजन प्रमुख सर्राफा व्यवसायी व समाजसेवी प्रभुशंकर सेठ के मार्गदर्शन में विगत क‌ई वर्षों से अनवरत चल रहा है। संयोजन उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने किया। 

शिविर मे प्रमुख रूप से दयाशंकर सेठ, किरण वर्मा "पप्पू", पवन अग्रवाल, विक्की वर्मा, विशाल मानसिंघा, शांति सेठ, कृष्णा सेठ, राजू वर्मा, जानू पाठक, अरुण सोनी, विष्णु दयाल सेठ, रवि सर्राफ, श्याम सुंदर सिंह, घनश्याम सेठ "बच्चा", ईश्वर दयाल सिंह सेठ, राकेश सेठ "मुन्ना", तुषार सेठ, राज सोनी, गोलू आदि लोगों का विशेष सेवा एवं सहयोग रहा। सभी सहयोगियों को धन्यवाद अरुण सोनी ने किया।