Kashi ka News. चीनी मूल्य वृद्वि को लेकर व्यापारियों ने बैठक कर जताया रोष।

 चीनी मूल्य वृद्वि को लेकर व्यापारियों ने बैठक कर जताया रोष।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। काशी बिस्किट एंड कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल की बुधवार को अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के सिगरा स्थित आवास पर बैठक हुई जिसमें व्यापारियों ने चीनी के बढ़ते हुए मूल्य पर बहुत चिंता जताते हुए रोष व्यक्त किया। 

अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि विगत कुछ दिनों में चीनी के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण बेकरी, मिठाई, टॉफी कन्फेक्शनरी जैसे छोटे व कुटीर उद्योग जो पहले से ही मरणासन स्थिति में थे, अब बंद चल रहे हैं। चीनी आवश्यकता की चीज है, महिलाओ की किचेन से चीनी गायब हो गई है।व्यापारी के साथ आम जनता भी इससे परेशान है।रमेश निरंकारी ने कहा कि त्योहारी सीजन में आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर। रक्षाबंधन और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर मिठाई कारोबारियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। भाजपा कल्याण बोर्ड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि सरकार से मांग है कि जो थोक व्यापारी और बड़े उद्योगपति जो देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न जिलों में बैठे हैं जो बड़े-बड़े वेयरहाउस में चीनी व अन्य खाद्य सामग्री को बड़े पैमाने पर भंडारण करके चीनी के मूल्य में अप्रत्याशित तेजी लाकर उनका लाभ उठा रहे हैं उनको रोका जाए और स्टॉक सीमा का निर्धारण जिस प्रकार छोटे व्यापारियों पर किया जाता है इस प्रकार बड़े उद्योगपतियों पर किया जाए जिससे जनता का शोषण को रोका जा सके। दीप्तिमान देव गुप्ता ने कहा कि चीनी के दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। यह वृद्धि जनता की जेब पर भारी पड़ रही है। सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। 

बैठक मे मुख्य रूप से रमेश निरंकारी, सुशील लखमणि, संजय गुप्ता, दीप्तिमान देव गुप्ता, मनीष गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, शरद गुप्ता, अंबे सिंह, जितेंद्र गुप्ता, नीरज गुप्ता, जय निहलानी, विकास गुप्ता, जीतन चौधरी, प्रिंस गुप्ता, रोशन जायसवाल इत्यादि लोग शामिल थे।