सोनार महासमागम की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक संपन्न।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान, वाराणसी द्वारा आगामी 20 सितंबर को चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित होने वाले “सोनार महासमागम” की तैयारियों को लेकर रविवार को आशापुर स्थित तनिष्क लॉन में विशेष बैठक संपन्न हुई।
बैठक में लगभग 15 जिलों से आए प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान महासमागम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न जिलों से प्रतिनिधियों की सहभागिता, प्रचार-प्रसार तथा व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए। वक्ताओं ने कहा कि सोनार महासमागम समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक जागरूकता का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने महासमागम को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी महासमागम में स्वर्णकार समाज की विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक आवश्यकताओं पर व्यापक मंथन किया जाएगा और समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए 20 सितंबर को वाराणसी के सांस्कृतिक संकुल में होने वाले सोनार महासमागम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ, संचालन किशन सेठ व धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष किशोर सेठ ने दिया। बैठक में मुख्य रूप से मनीष वर्मा लखनऊ, राजेश वर्मा लखनऊ, के के सोनी लखनऊ, प्रमोद वर्मा बलिया, राकेश वर्मा भदोही, पंकज जी देवरिया, पंकज जी बहराइच, महेश वर्मा शोहरतगढ़, उमेश वर्मा गाज़ीपुर, ईश्वर दयाल सिंह सेठ मोहम्मदाबाद, ओम प्रकाश "अरुण" गाज़ीपुर, दयाशंकर सेठ, अनिल चंचल, अरुण सोनी, ज्योति सोनी, विष्णु दयाल सेठ, सरिता सर्राफ, पंकज सर्राफ, रौनी वर्मा, कमल कुमार सिंह, मोहित सोनी, मन्नू जी, बेबी सेठ, सुनीति सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, शंकर सेठ, खुशबू सेठ, मीनू सोनी, महेश वर्मा, साहिल सोनी, अक्षत सर्राफ, गोविंद दास सिंह, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।


