Kashi ka News. नागकेशर एवं काशी के पंचतीर्थ जल से बाबा विश्वनाथ का दिव्य अभिषेक।

 नागकेशर एवं काशी के पंचतीर्थ जल से बाबा विश्वनाथ का दिव्य अभिषेक

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। लोकमान्यताओं के अनुसार श्रावण के सोमवार व नागपंचमी वाले विशेष दिन नागकेसर मिश्रित जल शिवलिंग पर अर्पित करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है तथा ज्ञान-कूप के जल के उपयोग से ज्ञान की वृद्धि होती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के हजारों सदस्यों ने परिवार की महिलाओं संग परंपरानुसार श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लोक कल्याण की कामना से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। 

दशाश्वमेध चितरंजन पार्क से सुबह 10 बजे डमरू की निनाद, हर-हर महादेव की उद्घघोष के साथ जत्था जल पात्र लेकर विश्वनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया तथा जुलूस के रूप में विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। मंदिर प्रशासन ने सुगम दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था किया था। मुख्य अतिथि के रूप में अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज, शहर दक्षिणी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी उपस्थित रहे। काशी विश्वनाथ मंदिर में ज्ञान कूप (ज्ञानवापी कूप) के पवित्र जल में नागकेसर, काशी के पंचतीर्थ का जल के द्वारा बाबा विश्वनाथ का भव्य जलाभिषेक किया गया। 

इस अद्भुत और दुर्लभ संयोग के साक्षी बनने तथा कालसर्प दोष से मुक्ति की कामना के लिए काशी के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश तिवारी, कमल तिवारी, पवन शुक्ला, राजू बाजोरिया, भानू मिश्रा, ऋषि झिगंरन, सिद्धार्थ भारद्वाज, प्रतीक देववंशी, अभिषेक केशरी, महेश, मनोज प्रजापति, अमित त्रिपाठी सहित सभी पदाधिकारी शामिल रहे।