Kashi ka News. इनरव्हील ग्रेटर द्वारा वृद्धाश्रम में साड़ी एवं खाद्य सामग्री वितरण।

 इनरव्हील ग्रेटर द्वारा वृद्धाश्रम में साड़ी एवं खाद्य सामग्री वितरण।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की अध्यक्ष जूही कोठारी के नेतृत्व में क्लब के सदस्याओं द्वारा दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं मे साडी वितरण किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष जूही कोठारी ने बताया कि हरितालिका पर्व को देखते हुए संस्था द्वारा राजकीय विद्याश्रम में 40 निराश्रित महिलाओं मे साड़ी एवं खाद्य सामग्री वितरण किया गया। इस मौके पर भजन-संध्या का भी कार्यक्रम परिसर में रखा गया था। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब, कमजोर ए्वं निराश्रित लोगों की सेवा तथा निरंतर जनहित के कार्य करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष जूही कोठारी, सचिव प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल, एडिटर शीतल सिंह, आईएसओ रुचि अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, डॉ प्रिया, रूपाली अग्रवाल, नेहा अरोड़ा, तूलिका अग्रवाल, अनीता शाह, नूतन अग्रवाल सहित क्लब की सभी सदस्याएं मौजूद रही।