Kashi ka News. भार्गव सभा व सखी पैड बैंक के तत्वावधान में कांवड़ सेवा शिविर।

 भार्गव सभा व सखी पैड बैंक के तत्वावधान में कांवड़ सेवा शिविर।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भार्गव सभा वाराणसी एवं सखी पैड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में महमूरगंज में कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

 इस मौके पर शिविर आयोजनों ने बताया कि सुबह 8 बजे से ही कांवड़ियों एवं आमजनों का भीड जुटने लगा, जिसमें लगभग 1 हजार शिव भक्तों में फल एवं पानी का बोतल वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि सेवा शिविर का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक सहयोग एवं राहत प्रदान करना रहा। समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। कावड़ यात्रा की सेवा को भगवान शिव की सेवा मानते हुए सभी सदस्यों ने पूरे समर्पण के साथ इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में चारू जैन, संजय भार्गव, सुनीता भार्गव, सत्यनारायण, राजेंद्र, आरती भार्गव एवं मीरा भार्गव सहित अन्य सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।