वाराणसी मे यूजीसी के विरोध मे करणी सेना द्वारा प्रेसवार्ता।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। क्षत्रिय करणी सेना उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह सोमवंशी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह रघुवंशी ने आगामी 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली सर्व क्षत्रिय आक्रोश महापंचायत के संदर्भ में पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी।
पत्रकार वार्ता में अभिषेक रघुवंशी ने यूजीसी एक्ट के विरोध एवं क्षत्रिय करणी सेना द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न मुद्दों, संगठन की आगामी रणनीति, मांगों और कार्यक्रमों को लेकर बताया गया कि 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में वाराणसी से बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोगों के शामिल होगे। अभिषेक रघुवंशी ने कहा कि संगठन हिँदू समाज के उत्पीड़न के साथ ही अपने समाज से जुड़े विषयों और मांगों को मजबूती से लगातार उठा रही है। उन्होंने सरकार से हिंदू समाज को बांटने वाली बिल को वापस लेने की मांग की, तथा स्वर्ण समाज से दिल्ली मे आयोजित महापंचायत में बडी संख्या मे शामिल होने का आवाहन किया।
पत्रकार वार्ता में राज शेखर सिंह, राकेश सिंह, अजय सिंह राठौर, रुद्र सिंह, मनीष सिंह, अरमान राजपूत, हिमांशु सिंह सहित संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


