रोटरी एवं इनरव्हील ग्रेटर के तत्वावधान में पौधारोपण।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं रोटरी ग्रेटर के तत्वावधान में सिगरा के रघुवर नगर स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा 'दयालू' रहे। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष परिमल अग्रवाल एवं इनरव्हील के अध्यक्ष जूही कोठारी ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था की सभी महिला सदस्यों ने ने तकरीबन 50 विभिन्न प्रकार के पौधों को लगा करके प्रधानमंत्री मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम की आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा 'दयालू' ने सराहना करते हुए कहा कि अन्य संस्थाओं को भी पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधारोपण अभियान में बढ-चढ कर हिस्सा लेना चाहिए। इनरव्हील क्लब द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों से प्रेरणा लेना चाहिए। पौधा रोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष जूही कोठारी, सचिन प्रीति अग्रवाल, रोटरी अध्यक्ष रो0 परिमल अग्रवाल, रो0 राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल, एडिटर शीतल सिंह, आईएसओ रुचि अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, डॉक्टर प्रिया, रूपाली अग्रवाल, नेहा अरोड़ा, अनीता शाह, नूतन अग्रवाल, तूलिका अग्रवाल सहित क्लब की सदस्यगण उपस्थित थी।


